Ghaziabad News: अज्ञात युवक का शव मिला
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में नाले में अज्ञात युवक का शव मिला। शव बारिश के पानी के तेज बहाव से नाले से बाहर आ गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रापुरी कॉलोनी में गुरुवार को पानी के तेज बहाव के चलते 45 वर्षीय अज्ञात शव नाले से बाहर आ गया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पर चोट के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो दिल्ली समेत आस पास के जनपद के थानों में भेजे हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.