गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और रेनीवेल को सालों साल तक पानी से लबालब रखने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर यमुना किनारे बाढ़ क्षेत्र नंगला माजरा चांदपुर में 15.29 एकड़ जमीन पर तलाब बनाया जाएगा, जिस पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले माह से योजना पर काम चालू होने की उम्मीद है। दरअसल शहरवासियाें को पेयजल उपलब्ध कराने वाले यमुना नदी किनारे लगे रेनीवेल हांफ रहे हैं। हर साल भूजल स्तर खिसक रहा है। विशेषज्ञों की जांच के अनुसार एक मीटर हर साल भूजल का स्तर गिर रहा है। इसका सीधा असर रेनीवल से होने वाली आपूर्ति पर पड़ रहा है。

यमुना किनारे 30 से 35 मीटर है भूजल स्तर जिले में करीब 45 किलोमीटर यमुना नदी बहती है। नदी किन...