गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में बृज विहार नाले पर बन रही पुलिया का निर्माण अगले माह पूरा होने की उम्मीद है। इस पूरी परियोजना की लागत करीब 12 करोड़ है, जिसमें विद्युत व पेयजल की लाइन शिफ्टिंग का खर्च भी शामिल है। पुलिया बनने के बाद बृज विहार, सूर्यनगर, चंद्रनगर, रामप्रस्थ और रामपुरी समेत आसपास के इलाकों के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी। साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रहा बृज विहार नाला शहर के सबसे बड़े नालों में से एक है, जो पूरे साल चोक रहता है। इसीलिए बारिश में नाले से पानी ओवरफ्लो होता है और लोगों को परेशानी होती है। नाले पर पहले से बनी पुलिया की चौड़ाई कम थी और यह काफी नीचे थी। इसीलिए जलभराव होने पर पुलिया से गुजरने से पर मुश्किलें और बढ़ जाती थीं। यहां पर यू...