गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ ग्राउंड में अंतर-जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-16 बालिका वर्ग में स्तव्य शर्मा ने लंबी कूद में स्वर्ण और 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। अंडर-14 बालिका में सान्वी गुप्ता ने ट्रायथलॉन बी में रजत पदक हासिल किया, वहीं अनुष्का नेहरा ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अर्णिका गर्ग ने लंबी कूद में रजत पदक और गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में श्रेयांश चौधरी ने गोला फेंक और भाला फेंक में दो कांस्य पदक जीते, जबकि उजैफ सैफी ने दोनों ही स...