गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार को अंडर-11 आयुवर्ग में बालक और बालिकाओं के मुकाबले हुए। इसमें शांभवी ने पहला, दृष्टि ने दूसरा और अमायरा और अधीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका युगल वर्ग में अधीशा और अद्विता पहले, अमायरा और कियारा दूसरे स्थान पर रहीं। दृष्टि-शांभवी और वान्या सिंह-प्रांशी को जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ अंडर-11 आयुवर्ग में बालकों के भी मुकाबले आयोजित हुए। एकल बालक वर्ग में समर्थ शर्मा पहले, रुद्र प्रताप दूसरे, अनिव आर्य और अंश तीसरे स्थान पर रहे। युगल वर्ग में कियान और अगस्तया शर्मा की जोड़ी पहले स्थान पर रही, वहीं नाहिद अहमद और शौर्य दूसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: अंडर-11 एकल वर्ग में शांभवी ने पहला स्थान ...