घाटशिला, अक्टूबर 1 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) 4 अक्तूबर को स्थापना के 59 वर्ष पूरे कर 60वें वर्ष में प्रवेश करेगा। स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी प्रबंधन की ओर से जादूगोड़ा कॉलोनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई विकास कार्य शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत कॉलोनी की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के साथ पार्क और ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों से जादूगोड़ा कॉलोनी के स्वरूप में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, जादूगोड़ा कॉलोनी की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर यूसीआईएल प्रबंधन द्वारा जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से टेंडर जारी किया गया था। सड़क निर्माण एवं संबंधित कार्यों पर करीब 7.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाए...