घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पानीजिया ग्रामीण पर्यटन केंद्र आमाडूबी कला मंदिर में द सेल्यूलाइट चैप्टर आर्ट फाउंडेशन जमशेदपुर एवं ग्रामीण पर्यटन विकास समिति आमाडुबी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। ग्राम प्रधान कमलकांत गोप, पारंपरिक पयटकर चित्रकला के कलाकार एवं ग्रामीण पर्यटन विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय चित्रकार तथा नई पीढ़ी का नेतृत्व करने वाले किशोर गायन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। चित्रकला में प्रथम स्थान सावित्री कुमारी, द्वितीय स्थान आशा कुमारी तथा तृतीय स्थान इंद्रजीत को मिला। यह भी पढ़ें- B...