Ghatsila News: 15 हाथियों के दल ने धान की फसल को रौंद व खाकर किया बर्बाद
घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में खेतों में धान की फसल तैयार होने लगी है और इसके साथ ही हाथियों का उपद्रव शुरू हो गया है। जंगली हाथी खेतों में खड़ी धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद करने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। विगत रात्रि भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा और बड़ामारा पंचायत के पूर्णापानी गांव के काशीडीह टोला में कई किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के मुताबिक, काशियाबेड़ा के किसान सुकुमार मुंडा और चिंयाबांधी के किसान गोविंद महतो के खेतों में खड़ी धान की फसल को 15 हाथियों के दल ने पैरों से रौंद कर और खाकर बर्बाद कर दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया में धान के खेतों में हाथियों का उपद्रव शुरू, पूर्णापानी और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.