Ghatsila News: 14-यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर चिंता का कारण
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। संवाददाता यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी के कई क्वार्टर जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। स्थिति ऐसी है कि आवंटन होने के बावजूद कई कर्मचारी और उनके परिवार इन क्वार्टरों में रहने से इनकार कर रहे हैं। लंबे समय से खाली पड़े इन आवासों में अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे कॉलोनीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई क्वार्टरों की छत, दीवारें, खिड़कियां और अन्य संरचनाएं काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में पानी टपकने और दीवारों में दरारें आने के कारण इनमें रहना जोखिम भरा माना जा रहा है। कई खाली क्वार्टरों में साफ-सफाई का अभाव है, जिससे झाड़ियां उग आई हैं और आसपास गंदगी का माहौल बन गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि लंबे समय से खाली पड़े इन क्वार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.