Ghatsila News: 131 करोड़ से बनेगी फूलडुंगरी से झांटीझरना सड़क : सांसद
घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में एक फूलडुंगरी से झांटीझरना सड़क का शिलान्यास सह भूमि पूजन गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया। सड़क निर्माण की लागत 131 करोड़ से होगा। इसमें 6 बड़े पुल और कई पुलिया के साथ-साथ जरूरत के अनुसार गार्डवाल भी बनाए जाएंगे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति उन्होंने दो साल पहले ही दिलवा दी थी, लेकिन वन विभाग के एनओसी नहीं दिये जाने से सड़क का निमार्ण शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन अब हर हाल में निर्माण तीव्र गति से होगा और वादा करता हूं कि एक महीने के अंदर विधायक के साथ मिलकर वन विभाग से एनओसी दिलवा दूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार खासकर ट्राइबल क्षेत्र के विकास को ले कभी पीछे नहीं हटी, उसका उदाहरण यह सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.