घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया के नया बाजार में मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तृतीय वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। समिति द्वारा वन विभाग कार्यालय के पास वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल के कोलाघाट से आए कारीगरों की टीम इस भव्य पंडाल के निर्माण में जुटी है। यह पंडाल 52 फीट ऊंचा और 65 फीट चौड़ा होगा। वहीं भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा। समिति का लक्ष्य है कि पंडाल का काम षष्ठी तक पूरा हो जाए। ​झाड़ग्राम के मूर्तिकार बुबाई दास अपनी टीम के साथ 14 फीट ऊंची और 24 फिट चौड़ी मां दुर्गा की मूर्ति बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- देवी मां के दिव्य मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल सजेगा समिति के अध्यक्ष शिवमं...