घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुख्यमंत्री पशुधन योजना विकास योजना के तहत बेनासोल पंचायत के 12 लाभुको के बीच पशुपालन विभाग की ओर से बकरियों का वितरण किया गया। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी एवं दो बकरा प्रदान किया गया, पंचायत की मुखिया सुकुरमनि हेंब्रम, बेनासोल के ग्राम प्रधान पोरेश मुर्मू ने लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर दीपक महतो ने लाभुको को बकरियों की देखभाल तथा बकरियों में होने वाली बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दिया। उन्होंने कहा बकरी पालन रोजगार का एक अच्छा माध्यम है। मौके पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता ओमिओ महतो एवं लाभुक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...