Ghatsila News: 104 डिग्री तेज बुखार में क्लास में बेहोश होकर गिरा छात्र
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला। तारामणी स्मारक उच्च विद्यालय काड़ाडूबा स्थित विद्यालय में सोमवार को कक्षा संचालन के दौरान अचानक नौवीं का एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र की पहचान सुंदर मार्डी के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को तुरंत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया और मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। अस्पताल में जांच के दौरान छात्र को लगभग 104 डिग्री तेज बुखार पाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने छात्र की स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। डॉ. मुर्मू ने बताया कि छात्र को 104 डिग्री तेज बुखार है और तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.