घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में पुराना बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी 102 वें वर्ष भव्य पूजा की तैयारियों में जुटी है। कमेटी द्वारा निर्माण कराये जा रहे पाट ( जूट) के पौधों की काठी के भव्य पंडाल में बनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के केवट की नाव से गंगा पार करने की झलक दिखाई देगी। पश्चिम बंगाल के काथी के कारीगर पंडाल के निर्माण में जुट गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के चंदन नगर की विद्युत सज्जा आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं दशमी के दिन कमेटी द्वारा लगभग 25 क्विंटल चावल, दाल और सब्जी के खिचड़ी महाप्रसाद के रूप में बांटी जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News मां कामख्या मंदिर तर्ज बने पूजा पंडाल में होगी पूजा पंडाल और ...