Ghatsila News: -एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: घाटशिला। संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पौधे लगाये। कैडेटों ने पौधरोपण कर उनकी देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार तथा विद्यालय के एनसीसी केयर टेकर सुदीप घोष उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक भावना का विकास करना रहा। अभियान में कैडेटों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.