घाटशिला, नवम्बर 23 -- Ghatsila News: ​गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत के कई गांवों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री का कारोबार तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचायत के विभिन्न टोलों और गांवों में महुआ शराब तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में आसानी से इसकी उपलब्धता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के बढ़ते सेवन का सीधा असर परिवारों की शांति और दिनचर्या पर पड़ रहा है। सबर घरों में रोजाना शराब पीकर विवाद और झगड़े होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मानसिक व सामाजिक तनाव झेलना पड़ रहा है। विगत कुछ दिनों पहले महिलाओं ने शराब को लेकर मोर्चा संभाला और शराब बिक्री पर रोक लगा दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ​बाघुड़िया पंचायत में अवैध महुआ शराब के बढ़ते प्रचलन से घरेलू कलह और सामाजिक म...