Ghatsila News: उल्दा में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित
घाटशिला, नवम्बर 26 -- Ghatsila News: गालूडीह। झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर उल्दा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, मुखिया लाल मोहन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न कृषि विभागों और सहयोगी इकाइयों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक तकनीकों, बीज, उर्वरक तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ ने कहा कि किसान मेले का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना और किसानों को सीधे विभागीय योजनाओं से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: किसान मेले में उत्कृष्ट फसल प्रदर्शित करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.