घाटशिला, नवम्बर 23 -- Ghatsila News: पोटका। राजनगर प्रखंड के हेंसल में आयोजित पांच दिवसीय जगधात्री पूजा के अंतिम दिन रविवार को मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने भी जगधात्री मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेंसल का जगद्धात्री मंदिर क्षेत्र के लोगों की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना मां जगधात्री पूरी करती हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर के हँसल में आस्था का महाकुंभ: जगधात्री पूजा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, चार दिनों में तीन लाख श...