घाटशिला, नवम्बर 5 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पोटका व कोवाली थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध स्क्रैप टाल पर रोक लगाने की मांग किया है। इस संबंध में भाजयुमो के जिला मंत्री गणेश सरदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला एवं मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि पोटका और कोवाली थाना क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध लोहा कटिंग (स्क्रैप टाल) संचालित हो रहे हैं। इनमें पोटका थाना अंतर्गत पावरु पहाड़ के समीप, तुड़ी में पेट्रोल पंप के समीप,हाता चाईबासा रोड पर तिरिंग,तेंतला में ,कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर आजाद बस्ती तथा कमल तालाब किनारे धड़ल्ले से स्क्रैप टाल संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में चल रहे इन अवैध स्क्रैप टाल में चोरी के लोहा कटिंग किया जाता ...