घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के हाता दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की दूसरे चरण की बैठक मुखिया देवी कुमारी भूमिज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बस एजेंटों द्वारा जमशेदपुर के मानगो, साकची एवं रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से हाता हल्दीपोखर के लिए आने वाले यात्रियों को बस में चढ़ने से रोकने, दुर्व्यवहार करने एवं महिला व बुजुर्ग को सीट से जबरन उठा देने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने पर संबंधित बस मालिक व उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की गई। बैठक में कहा गया कि यात्रियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने सहित हाता हल्दीपोखर के यात्रियों को बस में तय भाड़ा पर सम्मान पूर्वक यात्रा करने हेतु मानगो बस स्टैंड से बसों में चढ़ने एवं भाड़ा लेने वालों को उनके गलत व्यवहार में सुधार लाने का निर्देश दिया तथा बस संचालकों...