घाटशिला, अक्टूबर 8 -- बिजली विभाग की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में विगत मंगलवार को छत की सफाई कर रहे घनश्याम कुमार उर्फ छोटू 20 की हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में बुधवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (घाटशिला) राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। विदित हो कि युवक की मौत के बाद विधायक और स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेवार बताया था। टीम में शामिल पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर लगे बिजली के खंभे एवं घर की छत के ऊपर से गुजरे तार का भी निरीक्षण किया। मौके पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि मृत युवक के परिजनों को विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकारी प्रावधान के मुताबिक पांच लाख रु...