घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दो अलग-अलग आवेदन सौंपकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पहले आवेदन में उन्होंने हल्दीपोखर से हाता होते हुए जमशेदपुर तक नियमित बस परिचालन की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मजदूर, नौकरीपेशा लोग, महिलाएं एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। पर्याप्त यात्री बसों की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।वहीं, दूसरे आवेदन में शनिवार को लगने वाले...