Ghatsila News: हल्दीपोखर में निकली कांवर यात्रा,भंडारा का भी आयोजन
घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर में सावन माह के अंतिम सोमवार को राजा नंदी के द्वारा कांवर यात्रा सह भंडारा का आयोजन किया गया। कांवर यात्रा नागा नदी से शुरू होकर गोप पाड़ा,चावल बाजार होते हुए शिव मंदिर पहुंचा एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। रास्ते पर बालक व बालिका कांवरिया शिव भजन पर खूब झूमे। मंदिर के सभागार में भंडारा का आयोजन भी किया गया। भंडारा में सैंकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, मोना राय,राजू गुप्ता, रासबिहारी राणा, घनश्याम मंडल, रंजन दास,सूरज मोदक,रमेश मोदक,प्रिंस नायक, राकेश नंदी,दीपू नंदी,प्रणति मंडल समीर मंडल, शौर्य यात्रा समिति व ग्रामीणों का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में निकली भव्य कांवर पदयात्रा, उमड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.