Ghatsila News: हल्दीपोखर में छात्रों से भरा टेंपो पलटा, तीन बच्चे घायल
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता ले जा रहा छात्रों से भरा पैसेंजर टेंपो (जेएच05बीबी/6279) मुबारक बस्ती के पास यांत्रिक खराबी होने से अचानक पलट गया। टेंपो पलटने से तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में राजिक उद्दीन, मोहम्मद नवाज सहित एक अन्य शामिल है। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और बच्चों का चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए टेंपो से घायल छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया। यहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। टेंपो में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.