Ghatsila News: हल्दीपोखर : अलग फीडर नहीं मिलने के खिलाफ होगा आंदोलन
घाटशिला, जुलाई 6 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के अर्द्ध शहरी क्षेत्र हल्दीपोखर में बिजली आपूर्ति की सुविधा अलग बने फीडर से नहीं मिलने के खिलाफ शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज व ग्रामीणों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर की। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हल्दीपोखर पूर्वी व पश्चिम पंचायत के लिए अलग फीडर की स्वीकृति वर्ष 2023 में ही सरकार द्वारा दिया गया, लेकिन अलग फीडर के तत्कालीन ठेकेदार यहां अधूरा काम कर फरार हो गए, फलस्वरूप गांव में कुछ ही मुहल्ले को अलग फीडर की सुविधा मिल रही है। मुखिया ने घोषणा की कि 15 दिनों में हल्दीपोखर में सभी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर का काम शुरू नहीं हुआ तो हाता ग्रिड में ग्रामीण तालाबंदी करेंगे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.