घाटशिला, अगस्त 15 -- Ghatsila News: गालूडीह। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोढ़ा से निकली तिरंगा यात्राकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा देश के स्वाभिमान की रक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी एवं महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विचार व्यक्त किए तथा विभिन्न प्रेरणादायक स्लोगन लिखक...