Ghatsila News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच
घाटशिला, नवम्बर 28 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। शुक्रवार को बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एक व्यापक और जनोपयोगी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस शिविर के दौरान यक्ष्मा (टीबी) की जांच एवं उपचार की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। वहीं आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं और एनसीडी स्कैनिंग के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच भी की गई। साथ ही पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया तथा आयुष पद्धति के तहत परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। वहीं इसी कड़ी में दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.