घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामान्य उपचारिका और प्रसूति(जी एन एम) हॉस्टल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपीनाथ माहली की अध्यक्षता में स्वास्थ्य केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला नोडल पदाधिकारी हकीम प्रधान (जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) भी उपस्थित थे। बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल, प्रसव पूर्व गर्भवती माता के स्वास्थ्य जांच एवं बच्चों के टीकाकरण पर विशेष चर्चा करते हुए हर हाल में लक्ष्य प्राप्ति के कड़े निर्देश दिए गए। एएनएम को रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर पर भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड लेखा प्रबंधक गोपीनाथ दास, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर गुरुपद कामिला तथा सभी एएनएम, सी एच ओ, बी टी टीको एवं सा...