Ghatsila News: स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम स्कूल में मना ब्लू डे
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम के प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने विद्यालय में बुधवार को ब्लू डे मनाया। ब्लू डे मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नीले रंग की पहचान कराना एवं उसके बारे में सीखने के लिए उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र छात्राएं भी नीले रंग की यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय आए थे। ब्लू डे के अवसर पर बच्चों ने भी नीली चीजों जैसे खिलौने, चित्र आदि अपने साथ लाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को दैनिक जीवन में नीले रंग की पहचान और उसकी उपयोगिता बताई। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को आकाश और समुद्र के बारे में बताया। यह देखने में नीले रंग के लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान नीले रंग से संबंधित विभिन्न चित्र बनाकर बच्चों का ज्ञान वर्धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.