Ghatsila News: स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
घाटशिला, सितम्बर 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी में शिक्षक दिवस समारोह विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया। विदित हो कि बी.एड. के छात्र-छात्राओं का परीक्षा होने के कारण शिक्षक दिवस कार्यक्रम पांच सितंबर को आयोजित ना होकर आज 12 सितंबर शनिवार को आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत पंडित एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.