Ghatsila News: स्वामी विवेकानंद कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, विद्यार्थियों ने तैयार किए पौष्टिक अचार
घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी में डीएलएड सत्र 2024-26 के गृह विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा का विषय "पौष्टिक एवं स्वादिष्ट अचार का निर्माण तथा पराठों के साथ उनका उपयोग" था। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक अचार तैयार कर उनके संतुलित एवं आकर्षक प्रस्तुतीकरण का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। साइ ट्रस्ट के डायरेक्टर तन्मय सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों के कौशल की सराहना करते हुए गृह विज्ञान को जीवनोपयोगी विषय बताया। प्राचार्य डॉ. बसंत पंडित ने कहा कि ऐसी व्यावहारिक परीक्षाएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पोषण संबंधी समझ और व्यवहारिक दक्षता का विकास करती हैं। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.