Ghatsila News: स्वामी निगमानंद सरस्वती जी की जयंती मनी
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ अग्रसेन भवन में श्री श्री निगमानंद सरस्वत संघ नरसिंहगढ़ की ओर से परमहंस देव श्री 108 स्वामी निगमानंद सरस्वती जी की 147वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत की मुखिया बिलासी सिंह मौजूद थी। मौके पर उन्होंने अपने विचार में कहा-मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, मनुष्य के जीवन में गुरु का होना अत्यंत ही आवश्यक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्य की सद्गति भी बिना गुरु के नहीं मिलती है। इसलिए जीवन में गुरु बनाएं और उनके अनुसरण पर चलें। कार्यक्रम का शुभारंभ जय ध्वनि आवाहनी संगीत के साथ की गई। भक्तों ने पूजा संगीत, शास्त्र पाठ, एवं आरती के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वामी निगमानंद जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मना कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.