घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित स्व. गिरिधारी घोष के आवास पर स्वामी निगमानंद परमहंस देव जी का 146वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही 'जय गुरु' का कीर्तन किया गया। इसके बाद हवन एवं यज्ञ का आयोजन हुआ। राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ, बड़ाजुड़ी, घाटशिला में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के पवित्र बंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भाग लिया। इसके बाद स्वामी निगमानंद परमहंस देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें करीब 200 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में श्रद्...