घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: गालूडीह। लगातार हो रही बारिश और डैम में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार देर रात स्वर्णरेखा बराज के 15 फाटक आंशिक रूप से खोल दिए गए। फाटक खुलते ही करीब 6 से 7 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जाने लगा। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी में तेज बहाव देखा जा रहा है।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश तथा चांडिल डैम सहित अन्य जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण बराज में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा था। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद डैम की सुरक्षा को देखते हुए 15 फाटकों को आंशिक रूप से खोला गया।अधिकारियों यह भी पढ़ें- स्वर्णरेखा बराज के 15 फाटक खोले गए, 6-7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा ने बताया कि फिलहाल 6 से 7 हजार क्यूसेक पानी प्रति ...