घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी और रांगड़ो खाल (नाला) का जलस्तर बढ़ने से पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गुड़ाबांदा: बालीजुड़ी पंचायत के रास्ते और पुल पुलिया जलमग्नअन्य प्रभावित क्षेत्र सुवर्णरेखा नदी किनारे बसे गुहियापाल,महुलडांगरी, बामडोल,मधुआबेड़ा,ड़मजूड़ी,चित्रेश्वर, रंगुनिया, पचांडो, भातहंडिया आदि जगह के लगभग सैंकड़ों बीघा खेत पर धान के खेत डूब गया। किसान प्रियलाल लेंका, हेमंत घोष, शुभेंदु घोष, विजय श्यामल, समु लेंका, झानू श्यामल आदि ने मशीन से धान की खेत में पानी पटवन कर धान की रोपनी की थी। भारी बारिश के कारण खेत पूरी तरह से डूब गया है। अगर लगातार स्थिति यही रही तो धान के पौधे पूरी तरह से सड़कर बर...