घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्वर्णरेखा नदी, खरसती नदी और बुरुडीह डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बारिश के कारण देवली-पुखुड़िया मुख्य मार्ग पर बने पुल के डूबने का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी पुल को छू रहा है और किसी भी समय यह डूब सकता है। अगर पुल डूबा तो देवली, पुखुड़िया, चाकदोहा, बांकी समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क बड़ाजुड़ी और घाटशिला से कट जाएगा। इन गांवों के ग्रामीणों को बड़ाजुड़ी पहुंचने के लिए 10 से 13 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। दूसरी ओर, भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों पर भी घर छोड़ने का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार शाम नदी का पानी देखने के लिए अमाईन...