Ghatsila News: स्वतंत्रता सेनानी कृष्णा चौबे की पुण्यतिथि मनी
घाटशिला, नवम्बर 18 -- Ghatsila News: घाटशिला। स्वतंत्रता सेनानी स्व. कृष्णा चौबे की 40वीं पुण्यतिथि पर घाटशिला के फूलडूंगरी स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए झामुमो वरिष्ठ नेता जगदीश भकत ने कहा कि घाटशिला कॉलेज के संस्थापक सदस्य सह स्वतंत्रता सेनानी स्व कृष्णा चौबे जीवनभर जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़े रहे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि चौबे 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए थे। कम उम्र होने के कारण उस समय उन्हें घाटशिला थाना से व्यक्तिगत बांड भरवाकर छोड़ दिया गया था, जबकि आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों को साकची जेल भेजा गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.