घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज में स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. पूनम कुमारी ने स्वागत सम्बोधन देते हुए सागर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सागर हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें सुरक्षित रखना चाहिए। प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्राचीनकाल से ही सागर की उपयोगिता मानव जीवन में रही है। अतः इसे साफ और सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। प्रशिक्षु स्वीटी कुमारी सह सालखन ने पीपीटी के माध्यम से अपनी प्रस्तुतीकरण सभी के समक्ष दिया। यह भी पढ़ें- स्वयंसेवकों को नौकायन के सिखाए गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...