घाटशिला, नवम्बर 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के तहत झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता के लिए दौड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। ‌ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थिति रहे। विधायक ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ झारखंड बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा धनबाद के माध्यम से लोगों क...