Ghatsila News: स्कूल वैन चालक व ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर चलने लायक बनाया सड़क
घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ पंचायत अंतर्गत एनएच 49 से जयपूरा तक करीब एक किलोमीटर सड़क इतनी जर्जर है कि लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। उक्त सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण समस्या पर ध्यान नही दिया। अंतत: ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के चालकों और ग्रामीणों ने गुरुवार को उक्त सड़क मरम्मत करने का बीड़ा उठाया। फिर श्रमदान कर सड़क पर चलने लायक बनाया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना सड़क को माना जाता है। राज्य से लेकर केंद्र सरकार आधारभूत संरचना सड़क निर्माण के लिए प्रति वर्ष अरबों रुपए खर्च कर रही है, परंतु आज भी कई सारे गांव है, जिसमें छोटी-छोटी सड़कें लोगों की परेशानी का सबब बनी है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.