घाटशिला, अगस्त 22 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जारी उत्क्रमण सूची में बहरागोड़ा प्रखंड के एक भी विद्यालय का नाम शामिल नहीं होने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षड़ंगी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शनिवार को विभागीय सचिव को आवेदन सौंपकर योग्य विद्यालयों को इसी शैक्षणिक सत्र में उत्क्रमित करने की मांग की। डॉ. षड़ंगी ने कहा कि एसएस हिंदी हाई स्कूल गंडानाटा, केवी हाई स्कूल गामारिया, कैमी हिंदी हाई स्कूल, केडी हाई स्कूल कुमारडूवी, गुहियापाल ओड़िया हाई स्कूल, सीडीएन हाई स्कूल पचांडो और गुड़ाबांदा के आदिवासी हाई स्कूल बेनागाड़िया समेत कई विद्यालय प्लस टू में उत्क्रमण की अर्हता रखते हैं। उन्होंने पांचरूलिया, खईरापाल और आसिंगी ओड़िया मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की भी मांग की। उन्होंने ...