घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर सोमवार को घाटशिला थाना में शांति समिति की बैठक एसडीओ अमिताभ भगत की देखरेख में हुई। इस दौरान सबसे पहले विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी पूजा समितियों को दी व निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्यदुर्गा पूजा समितियों के लिए निर्देश एसडीपीओ आनंद विकास लागुरी ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। हाई कोर्ट के आदेश एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन...