Ghatsila News: सैकड़ों सांप पकड़कर भोजो लोगों के साथ-साथ बचा रहे वन्य जीव की जान
घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: गालूडीह। बरसात का मौसम शुरू होते ही सांपों के निकलने से गांवों में दहशत का माहौल कायम हो जाता है। लेकिन गालूडीह के भोजो सिंह पिछले कई सालों से लोगों के लिए फरिश्ता बने हुए हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों सांपों को पकड़कर गांव से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ देते है। भोजो के इस कार्य से लोग तो सर्पदंश के शिकार होने से बच ही जा रहे है, सांप को भी किसी को यह मारने नही देते, जिससे वन्य जीव की भी जान बच जाती है। जानकारी के अनुसार गालूडीह और आसपास के गांवों में कहीं भी सांप दिखने की सूचना मिलते ही भोजो बिना देर किए पहुंच जाते हैं। बिना किसी फीस के वे दस्ताने की मदद से सांप को पकड़ते हैं और उसे सुरक्षित स्थानों में दूर जंगल में छोड़ आते हैं। भोजो सिंह ने बताया झारखंड के पहाड़ी ईलाका में विषैले सांप की बहुलता है। पहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.