घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज में सूक्ष्म शिक्षण की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को किया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में डॉ आशा वर्मा ने प्रश्न कौशल की बारीकियों को सहज एवं सरल उदाहरण के माध्यम से प्रभावशाली तरीके से सभी प्रशिक्षुओं को समझाया। डॉ पूनम टुडू ने दृष्टांत कौशल को क्रियाविधि के माध्यम से प्रभावशाली तरीके से सभी प्रशिक्षुओं को समझाया। तीसरे दिन के दूसरे सत्र में डॉ पूनम कुमारी ने पाठ समापन कौशल से सम्बंधित सरल एवं प्रभावशाली प्रस्तुति सभी के समक्ष दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ पूनम कुमारी, डॉ आशा वर्मा, डॉ पूनम कुमारी कर्ण, डॉ पूनम टुडू, सहायक व्याख्याता श्यामली दत्ता,प्रमित सिट तथा सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वामी ...