Ghatsila News: सुनसुनिया जंगल में रात के 12 बजे रेल लाइन के पास आए तीन हाथी
घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के बीच स्थित सुनसुनिया जंगल में विगत रात्रि करीब 12:00 बजे रेल लाइन के पास तीन जंगली हाथी आ पहुंचे थे। विदित हो कि विगत गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे अप लाइन के फाटक के पास हाथी आ पहुंचे थे। एक हाथी ने फाटक पार करने के दौरान फाटक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। इस जंगल में हाथियों का विचरण करना किसी दुर्घटना को दावत दे रहा है। क्योंकि सुनसुनिया जंगल से अप, डाउन और थर्ड लाइन गुजरी है। दलमा से घाटशिला, धालभूमगढ़ और चाकुलिया होते हुए बंगाल जाने वाले हाथियों के मुख्य गलियारा में सुनसुनिया साल जंगल है। हाथी इसी जंगल में स्थित तीनों रेल लाइनों को पार कर आना जाना करते हैं। इस जंगल में हाथियों की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन या फिर वन विभाग द्वारा कोई उपाय नहीं किए गए हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.