घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू का परिवहन सुनसुनिया जंगल के रास्ते रात से हो रहा है। रोजाना 50 ट्रैक्टर अवैध बालू चाकुलिया क्षेत्र में लाया जा रहा है। बताया जाता है कि श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने कई जगहों पर अवैध बालू का भंडारण किया है। इसी बालू को रात में ट्रैक्टरों से विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। विदित हो कि श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर प्रशासन के डर से अब चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार की सड़कों से नहीं गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद जयनगर में अवैध बालू उठाव जारी माफियाओं ने अवैध बाल...