Ghatsila News: सीओ ने आंदोलनकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ अंचल सभागार में अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा ने झारखंड आंदोलनकारी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आकुल महतो, लांछुराम हांसदा, लालमोहन साहू, चित्रा रानी महतो, फनी भूषण महतो, सावन मांडी, हुसैन अली, सिंह राय मांडी, बादलचंद हेंब्रम, बादल चंद्र, बास्ता सोरेन, बिरजू हेंब्रम, अर्जुन चंद्र हांसदा, मानसिंह टुडू एवं लक्ष्मीकांत घोष जैसे आंदोलनकारी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख देवल हांसदा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, धीरेंद्र नाथ पाल, प्रणव कुमार महतो एवं पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के पंसस प्रदीप कुमार राय तथा अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.