Ghatsila News: सीएचसी बहरागोड़ा : 30 लोगों ने किया रक्तदान
घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति तथा मैत्री संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों, सीएचसी कर्मियों एवं संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सीएचसी बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 लोगों ने किया रक्तदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.