Ghatsila News: सावन मिलन : 108 दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर प्रांगण
घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: घाटशिला। श्री जगन्नाथ महिला समिति की ओर से गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर में सावन मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में समिति से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन के रंग में रंगी महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं और एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से 108 दीप प्रज्वलित कर भगवान जगन्नाथ एवं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मां लक्ष्मी का श्रृंगार कर उन्हें चुनरी अर्पित की गई, वहीं चतुर्धा मूर्ति पर माल्यार्पण कर भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: घाटशिला। संवाददाता श्री जगन्नाथ महिला समिति की ओर से गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर में सावन मिलन समारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.