घाटशिला, अगस्त 11 -- Ghatsila News: घाटशिला। बंगाली पंजिका के अनुसार श्रावण मास की चौथी सोमवारी और बिहारी समुदाय के दुसरे सोमवारी के पावन अवसर पर घाटशिला अनुमंडल से सैकड़़ो शिवालयों में हजारों भक्तों से जलाभिषेक किया। वही सैकड़ो कांवरियों का दल भी चित्रेश्वर, गोटाशिला पहाड़, काशिडांगा और सिद्वेश्वर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर आम लोग एवं समाजसेवियों द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया। वही महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए हर स्थानों पर सैंकड़ो लोगों की भीड़ लगी थी। बहरागोड़ा क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तीन राज्यों की सीमा पर स्थित पौराणिक चित्रेस्वर शिव मंद...